Posts

Showing posts from September, 2021

हिंदी दिवस

Image
हिंदी दिवस   हिन्दी  दिवस  प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को  संविधान सभा  ने यह निर्णय लिया कि  हिन्दी  केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए  काका कालेलकर ,  हजारीप्रसाद द्विवेदी ,  सेठ गोविन्ददास  आदि साहित्यकारों को साथ लेकर  व्यौहार राजेन्द्र सिंह  ने अथक प्रयास किये। 🙏😎😎😎😎😎😎😎😎😎😎